शनिवार, 3 सितंबर 2011

सांसद ने उठाई अंगिका को आठवीं सूची में डालने की मांग


सांसद ने उठाई अंगिका को आठवीं सूची में डालने की मांग

Sep 02, 11:07 pm
भागलपुर, कार्यालय प्रतिनिधि : शुक्रवार को संसद में भाषाओं को अष्टम सूची में शामिल करने बाबत हुई चर्चा में सांसद शाहनवाज हुसैन ने अंगिका भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सरकार को अंगिका भाषा को आठवीं सूची में डालने की कोशिश करनी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर प्रमंडल, कोसी प्रमंडल और झारखंड में गोड्डा के लोग अंगिका भाषा बोलते हैं। साथ ही अंगिका भाषा के साथ मंजूषा कला भी जुड़ी हुई है। लेकिन सरकार आठ वर्षो से किसी भी भाषा को शामिल नहीं करने की जिद पर अड़ी हुई है। जब अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में थे तब उन्होंने कई भाषाओं को आठवीं सूची में डाला था। उन्होंने सरकार से लोगों की भावनाओं को समझने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जब रेल मंत्री थी उस वक्त मेरे अनुरोध पर उन्होंने भागलपुर-यशवंत एक्सप्रेस का नाम बदलकर अंग एक्सप्रेस रख दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें